चाकूबाजी से दहशत: बाइक सवार बदमाशों का हमला, दो युवक घायल

बिलासपुर। शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी है।  अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में कई युवक घायल हो गए। पहली घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक सवार 6 से 7 बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं दूसरी घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग ने अपने दोस्त का सर्जिकल ब्लेड से गला काट दिया।

पहली घटना अशोक नगर स्थित आरके पेट्रोल पंप के पास की है। चांटीडीह के रामायण चौक निवासी मोनू दुबे और उसका दोस्त अक्षत यादव (24) रात करीब 10.30 बजे सिगरेट लेने निकले थे। तभी बाइक सवार 6-7 युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। थोड़ी ही देर में उन्होंने अक्षत को खींच लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए मोनू दुबे पर भी बदमाशों ने वार किया। दोनों युवक खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *