शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का दुर्ग शहर में बड़ा एक्शन, निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का किया निरीक्षण 

भिलाई। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति एवं निर्माण से जुड़ी सभी पहलुओं की जानकारी ली। यह स्विमिंग पूल करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और इसे खेल प्रेमियों के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला केंद्र बनाने का प्रयास है।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने अभियंताओं को निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल केंद्र युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और खेलकूद के अवसर प्रदान करेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *