राजधानी: IG आनंद छाबड़ा सीएसपी और थाना प्रभारियों की ले रहे बैठक, गुंडे बदमाशो के साथ कड़ाई से पेश आने के दिये निर्देश…

रायपुर- राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध के मद्देनजर पुलिस एक्शन मोड में आ गयी है. SSP रायपुर के बाद अब IG रेंज आनंद छाबड़ा आज बैठक ले रहे है. जिले के सभी CSP और थानो के TI के साथ बैठक की जा रही है. इस दौरान आईजी ने सभी गुंडे बदमाशो के साथ कड़ाई से पेश आने के निर्देश दिये है.

 

इलाके में निगरानी कर बदमाश और आदत्तन गुंडों को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है.ऐसे अपराधियो के खिलाफ शिकायत आने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.बैठक में SSP, ASP समेत सभी CSP मौजूद है.कंट्रोल रूम के सी-4 सभागार में बैठक चल रही है.

वहीं, IG रायपुर ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने इलाक़ो में मोहल्ला रक्षा समिति बनाने के निर्देश दिए है, इसके साथ ही नशे की रोकथाम के लिए रायपुर में भी नारकोटिक्स विंग बनाने के निर्देश दिए है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *