कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ जांच पूरी! बिलासपुर कमिश्नर ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, पूर्व मंत्री कंवर RTI दाखिल करने की तैयारी में…

पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत के बाद कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ चल रही जांच अब पूरी हो गई है। इस मामले में बिलासपुर कमिश्नर ने विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर राज्य शासन को सौंप दी है।

क्या है जांच का अपडेट ?

मामले में कुल 14 बिंदुओं पर कलेक्टर के कार्यों की जांच की गई। यह रिपोर्ट 54 दिनों में तैयार की गई है, जिसे अब बिलासपुर कमिश्नर ने राज्य शासन को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि अब पूर्व मंत्री कंवर RTI के जरिए जांच रिपोर्ट के दस्तावेज मांगने की तैयारी कर रहे हैं।

जांच रिपोर्ट भेजे जाने की जानकारी ननकी राम कंवर को लग गई है लेकिन उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने सूचना के अधिकार के जरिए जांच रिपोर्ट मांगने की तैयारी कर ली है। दूसरी ओर बिलासपुर कमिश्नर ने भी जांच रिपोर्ट का कोई खुलासा नहीं किया है। ननकी राम कंवर ने कहा कि चूंकि उनके पास जांच रिपोर्ट नहीं है इसलिए रिपोर्ट में क्या है, यह बताना मुश्किल है।

कंवर करेंगे RTI दाखिल

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा है कि वे RTI के माध्यम से पूरी जांच रिपोर्ट की प्रति प्राप्त करेंगे, ताकि मामले के निष्कर्षों को विस्तार से जान सकें। राज्य शासन जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद कलेक्टर के खिलाफ अगली कार्रवाई पर फैसला करेगा।

Korba Collector : फिलहाल, प्रशासनिक हलकों में इस रिपोर्ट को लेकर चर्चा तेज है। जांच पूरी होने के साथ अब गेंद राज्य शासन के पाले में है और अगले निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *