अगर सुबह खाली पेट करते हैं जूस का सेवन तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खतरनाक

पोषक तत्व से भरपूर फल हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। फिट और दुरुस्त रहने के लिए लोग इसे अपनी डाइट का अहम हिस्सा मानते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे जूस के तौर पर अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ये पोषण से भरपूर होने के साथ शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। लेकिन, शायद ही कुछ लोग जानते होंगे कि खाली पेट जूस का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं खाली पेट फ्रूट जूस पीने से सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंच सकता है।

बन सकता है पेट दर्द का कारण

सुबह खाली पेट जूस पीने से पेट में कब्ज, एसीडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के खाने और सुबह के ब्रेकफास्ट में लंबा गैप होने की वजह से पेट खाली रहता है। खासकर, खाली पेट संतरा, मौसमी, नींबू जैसी खट्टी चीजों का तो सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है
सुबह खाली पेट जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए खाली पेट जूस पीने से बचें। डायबिटीज के मरीजों को तो खाली पेट जूस का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

जूस पीने के बाद ध्यान रखें ये बातें
यदि आप गलती से कभी खाली पेट जूस पी भी लिए हैं तो उसके एक घंटे तक कुछ भी ना खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप खाली पेट जूस पीने के बाद कुछ खाते हैं, तो आपको उल्टी, मिचली, दस्त आदि की समस्या हो सकती है।

पाचन तंत्र पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
सुबह खाली पेट जूस पीने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए खाली पेट फल के साथ आंवला, करेला और एलोवेरा जैसी चीजों का जूस भी नहीं पीना चाहिए नहीं तो इसका सीधा असर डाइजेशन पर पड़ता है।

वर्कआउट के तुरंत बाद न पीएं जूस
अक्सर लोग सुबह खाली पेट योग या वर्कआउट करने के तुरंत बाद फ्रूट जूस पी लेते हैं। लेकिन, उन्हें नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। वर्कआउट करने के आधे घंटे बाद जूस का सेवन करना चाहिए।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *