रायपुर जिले में फैले कचरे की समुचित सफाई एवं नियमित निस्तारण , शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे

रायपुर-शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे छत्तीसगढ़ जिला रायपुर द्वारा जिसमें प्रमुख रूप से अक्षत चौबे जिला सचिव युवा सेना
राहुल सिंह परिहार प्रदेश संगठक एवं जिला अध्यक्ष रायपुर
संदीप सिह्न ठाकुर , मनिश महनद, प्रियन्शु बुन्देल, चंचल सिंह कौशिक , शोरभ यदु , चमन तांडी , तफ़िल पटेल , संजीव भारती, उदय अहुजा, आशीष अन्य शिव सैनिक की मौजूदगी में नगर निगम रायपुर में ज्ञापन सौंपा गया जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों पर पिछले कई दिनों से जिस प्रकार से कचरे के ढेर लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था चरमराती जा रही है तथा आम नागरिकों को दुर्गंध, प्रदूषण एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कचरा संग्रहण वाहनों की अनियमितता तथा सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या न होने के कारण कई क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। अतः शहर में आम जन मानस से जुड़ी इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए नियमित कचरा उठाव, समयबद्ध सफाई, तथा निगरानी तंत्र को मजबूत करने हेतु सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएं।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान भी संचालित किए जाएँ ताकि नागरिकों को इसके दुष्परिणामों की जानकारी मिल सके।
नगर निगम रायपुर इस गंभीर विषय पर प्राथमिकता से कार्रवाई कर रायपुर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण-मुक्त शहर बन सके। 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *