कल बस्तर पहुंचेंगी बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बस्तर में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। पुरंदेश्वरी कल यानी 19 फरवरी को बस्तर पहुंचेंगी और 21 फरवरी तक पार्टी के कामकाज की समीक्षा करेंगी। 22 फरवरी को रायपुर में प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी।

 

इससे पहले भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने सरगुजा के सभी जिलों का दौरा करके पार्टी की जमीनी हकीकत की पड़ताल की थी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को आदिवासी क्षेत्रों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। बस्तर की सिर्फ एक सीट दंतेवाड़ा में भाजपा को जीत मिली थी। विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हत्या के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस की देवती कर्मा ने जीत दर्ज की। इसके बाद बस्तर की 12 और सरगुजा की 14 सीट से भाजपा को सफाया हो गया था।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *