छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साय सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले  हैं। जहां वे जांजगीर चांपा जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि, ये कार्यक्रम साय सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

JP नड्डा दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे, जहां वे पुलिस ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। नड्डा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *