महासमुंद ब्लाक में आप पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर

महासमुंद। आम आदमी पार्टी महासमुंद के विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान जोर शोर से विधानसभा के ब्लाक स्तर पर चल रहा है साथ ही ग्रामवासियों की समस्याओं से भी अवगत हो रहे है।

 

ग्राम बोडरा एवं पतईमाता के निवासियों ने क्रमशः अपनी समस्या की जानकारी देते हुए कहा कि बोडरा से नवागांव जाने का मार्ग की हालत में आज तक सुधार नही हुआ जिससे ग्रामवासियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोड बनाने के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के समय आश्वासन दिया था जो कि आज तक पूरा नही हुआ इसी तरह बोडरा से पतईमाता जाने वाला रोड के निर्माण में ग्रामीणों को धोखा ही मिला है साथ ही रोड के बीचोबीच बिजली के खंभे को हटाने के लिए गांववालों ने कई बार आवेदन देकर गुहार लगाया,नेताओ ने आश्वासन भी दिया लेकिन स्थिति आज भी ज्यो की त्यों है।

ग्रामवासियों में वर्तमान कांग्रेस सरकार के लिए काफी रोष है। जिस उम्मीद के साथ भारी बहुमत से इन्हें जिताया गया था आज जनता आपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं, आज विधानसभा प्रभारी संजय यादव,संगठन मंत्री मधु यादव ने पटेवा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले गांव बोडरा,खट्टा,ठुमसा, पतईमाता,पचपेड़ी, रामखेड़ा, मानपुर, सलिहाभाठा, तोरला का दौरा कर बोडरा से हेमलाल यादव मंडल अध्यक्ष, उमेद ध्रुव मंडल उपाध्यक्ष, गोकुल यादव ग्राम अध्यक्ष,श्याम लाल यादव बूथ अध्यक्ष, पटईमाता से बालाराम ध्रुव ग्राम अध्यक्ष, पचपेड़ी से अनुज ध्रुव मंडल अध्यक्ष, खट्टा से राम खिलावन दीवान ग्राम अध्यक्ष, योगेश दीवान ग्राम उपाध्यक्ष, रामखेडा से भगवान सिंह ध्रुव ग्राम अध्यक्ष, संतोष यादव ग्राम उपाध्याय, सलिहाभाठा से बावन साहू ग्राम अध्यक्ष, तोरला से सेतराम ध्रुव ग्राम अध्यक्ष, उमेद यादव ग्राम उपाध्यक्ष बनाये गये साथ ही गोकुल यादव,संतराम साहू,प्यारी ध्रुव,मनोज पाल, कृष्ण यादव,मनोज यादव,टेकराम ध्रुव,चरण यादव,रामसिंग ध्रुव, मनीराम ध्रुव,केशव यादव,भीष्म नायक,पवन नायक,रामजी ध्रुव,फूलसिंह दीवान,योगेश राजपूत,हीरा सिंग दीवान सहित लगभग 150 से ज्यादा लोगो को आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराया गया।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *