सर्वोदय ज्ञान मंदिर व न्यू सनराइज स्कूल का संयुक्त वार्षिकोत्सव संपन्न सर्वोदय

रायपुर -सर्वोदय ज्ञान मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं न्यू सनराइज इंग्लिश मीडियम उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान बोर्ड कक्षाओं में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 9 विद्यार्थियों को साइकिल, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कार वितरित किए गए।

समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वी. विश्वनाथन vkpkjh ( नेशनल स्टीयरिंग कमेटी सदस्य, पीएम विश्वकर्मा योजना) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. श्री विकास अग्रवाल (चिकित्सक एवं समाजसेवी), श्रीमती रामहीन कुर्रे (पार्षद, भामाशाह वार्ड क्रमांक 26) तथा श्री गोपाल मरोंदिया (समाजसेवी, रायपुर) शामिल रहे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं गौरवमय रहा।

माननीय अतिथियों के कर-कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण किए जाने से कार्यक्रम की गरिमा और शोभा में विशेष वृद्धि हुई।

इस अवसर पर स्वर्गीय श्री मोतीलाल चक्रधारी शिक्षण समिति द्वारा संचालित दोनों संस्थाओं के संचालकद्वय श्री कृष्ण गोपाल चक्रधारी एवं श्री राम कृष्ण चक्रधारी ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा अतिथियों ,oa leLr LVkQ dks muds leiZ.k के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *