बारात लेकर पहुंचे लोग मनाने लगे 52 परियों के साथ रंगरेलियां, पकड़े गए ट्रांसपोर्टर समेत 3

बिलासपुर: जुआ खेलते ट्रांसपोर्टर समेत 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। टीआई मनोज नायक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हाईकोर्ट के पीछे निर्माणाधीन कॉलोनी इंदु इंमेजिका में कुछ लोग एकत्रित हैं। वहां बारात आई है, लेकिन जुआ खेल रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस पहुंची, तब तीन युवक मिले, जो ताश की पत्ती से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

पकड़े गए जुआरी में सरगांव के ट्रांसपोर्टर, तेलसरा के रवि सिंह ठाकुर और रहंगी के सुखदेव शामिल हैं। उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को पता चला है कि जुआरी युवक शादी समारोह में जाने के बहाने निर्माणाधीन कॉलोनी में पहुंचे थे। वहां बारातियों की भी भीड़ होने की सूचना मिली थी। लेकिन, पुलिस पहुंची, तब वहां जुए की महफिल सजी थी। बताया जा रहा है कि जुआरियों को पुलिस के आने की भनक लग गई थी। यही वजह है कि पुलिस ने दबिश दी, तब तीन जुआरी मिले। अधिकांश जुआरी वहां से भाग गए थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *