CM भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश दौरे पर, इन जगहों पर जनसभा को करेंगे संबोधित…

रायपुर: इन दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश दौरे पर है. सीएम भूपेश बघेल यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार- प्रसार करने में जुटे हुए है. मिली जानकारी के मुताबिक आज सीएम भूपेश बघेल सुल्तानपुर और रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

आपको बता दें, कांग्रेस आलाकमान ने सीएम भूपेश बघेल को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. गौरतलब है, उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के 16 जिलों में आज मतदान शुरू हो गया है. जिन 59 सीटों पर मतदान चल रहा है, उनमें कानपुर की 10 सीटों और कन्नौज की 3 सीटों पर वोटिंग चल रहा है. 2017 के चुनाव में इन दोनों जिलों की 13 सीटों में से 9 पर बीजेपी जीती थी, जबकि सपा तीन और कांग्रेस एक सीट पर जीती थी.

कानपुर जिले की 10 सीटों (बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर और घाटमपुर) और कन्नौज की 3 सीटों (छिबरामऊ, तिर्वा और कन्नौज) पर मतदान चल रहा है. कन्नौज सीट से पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *