नई नवेली दुल्हन संग लौटे दूल्हे को दरवाजे से ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुरनगर। स्वजनों और मित्रों के साथ वैवाहिक रस्मे पूरी कर,नई नवेली दुल्हन को लेकर घर पहुंचे दूल्हे की होश उस वक्त उड़ गए,जब उसने दरवाजे पर ही हथकड़ी लेकर पुलिस उसके स्वागत के लिए खड़ी नजर आई। पुलिस ने दूल्हे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, तपकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

आरोपित दूल्हा अनिरुद्ध सिंह,जनपद पंचायत फरसाबहार में मनरेगा के तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने पुलिस से किए गए शिकायत में बताया है कि आरोपित अनिरुद्ध से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपित ने शादी का वादा कर,कई बार उसका दैहिक शोषण किया।

शादी की बात कहने पर आरोपी कोई न कोई बहाना बना कर टाल दिया करता था। इस बीच,अनिरुद्ध ने पीड़िता को अंधेरे में रख कर ओडिशा के राउरकेला की युवती से विवाह करने की तैयारी कर लिया। जब पीड़िता को इसकी भनक मिली तो उसके होश उड़ गए। वह तत्काल इसकी पतासाजी की। लेकिन इस बीच 18 फरवरी को अनिरुद्ध विवाह रचाने के लिए राउरकेला रवाना हो चुका था। प्रेमी के दगाबाजी से आहत पीड़िता सीधे पुलिस थाना पहुंच गई और अनिरुद्ध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।

एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए अनिरुद्ध सिंह के घर पहुंच गई और बारात के वापस लौटने का इंतजार करने लगी। अगले दिन जैसे ही अनिरुद्ध दुल्हन के साथ वापस घर पहुंचा,पुलिस उसे गिरफ्तार कर सीधे थाना ले आई। अकस्मात हुई इस घटनाक्रम से शादी वाले घर मे अफरा तफरी मची हुई है। हाथों में मेहंदी रचाये हुए दुल्हन सहित किसी को समझ मे नहीं आ रहा है कि आखिर यह सब कैसे हो गया।

लगाया गर्भपात कराने का आरोप
पीड़ित युवती ने आरोपित अनिरुद्ध सिंह पर दुष्कर्म के साथ गर्भपात कराने का भी गम्भीर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2एन),312,305 और एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *