रायपुर। वन विभाग से जारी इस सूची में कटघोरा की वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) शमा फारूकी का भी नाम शामिल हैं। फारूकी को मुख्यालय बुला लिया गया है। बता दें कि करीब सप्ताहभर पहले एकलव्य आवासीय विद्यालय और खेल मैदान के लिए कटघोरा वन मंडल से छह हेक्टेयर जमीन आवंटित करने के मामले में कोरबा कलेक्टर और डीएफओ के बीच विवाद हो गया था। इस मामले की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी शिकायत की गई थी। सहायक वन संरक्षकों की नवीन पदस्थापना – राज्य शासन द्वारा नव पदोन्नत सहायक वन संरक्षक तथा सहायक वन संरक्षक (राज्य वन सेवा) अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इनमें सहायक वन संरक्षक श्री बी.एस. सरोठे – उप वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ से छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर) पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक वन संरक्षक श्री आर.आर. पैकरा – उप वन मंडलाधिकारी रायगढ़ को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर), सहायक वन संरक्षक श्री एच.सी. पहारे – उप वन मंडलाधिकारी घरघोड़ा को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर), सहायक वन संरक्षक श्री आर.सी. मेश्राम- वन मंडल पश्चिम भानुप्रतापपुर को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर) और सहायक वन संरक्षक श्री डी.के. मेहर – प्रभारी उप संचालक इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर को संलग्न अधिकारी वृत्त कार्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह सहायक वन संरक्षक श्री रमन बी. सोमावार – संलग्नाधिकारी वृत्त कार्यालय रायपुर को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर), सहायक वन संरक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह- परिक्षेत्र अधिकारी मनोरा परिक्षेत्र जशपुर को उप वन मंडलाधिकारी पत्थलगांव, सहायक वन संरक्षक श्री अनिल कुमार बागड़े- सहायक अनुदेशक वन विद्यालय जगदलपुर को उप प्रबंध संचालक जिला यूनियन बीजापुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक वन संरक्षक श्री राजेन्द्र कुमार कुलदीप- परिक्षेत्र अधिकरी पूर्व सोनपुर-नारायणपुर को उप वन मंडलाधिकारी दक्षिण नारायणपुर, सहायक वन संरक्षक श्री व्ही.के. चक्रवर्ती- परिक्षेत्र अधिकारी गीदम दंतेवाड़ा को अनुदेशक वन विद्यालय जगदलपुर, सहायक वन संरक्षक श्री जीवन लाल सिन्हा- परिक्षेत्र अधिकारी लोहारा बालोद को उप वन मंडलाधिकारी दल्ली राजहरा बालोद, सहायक वन संरक्षक श्री एन.के. श्रीमाली- काष्ठागार अधिकारी नगरी धमतरी को संलग्न अधिकारी धमतरी वन मंडल में पदस्थ किया गया है।











