गुढ़ियारी में पॉवर कंपनी का रजत महोत्सव कल

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ का छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कल 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे गुढ़ियारी में होगा। इसमें आदर्श विद्युत उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद  बृजमोहन अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता महापौर मीनल चौबे करेंगी। कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के विधायकगण  राजेश मूणत,  सुनील सोनी,  मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, नंदलाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्युत कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहेगी।
पॉवर कंपनीज़ के अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क)  उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीएम सूर्यरथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। साथ ही राज्य विद्युत विकास पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा, विशेष रूप से विद्युत क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति एवं उपलब्धियों को रेखांकित किया जाएगा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं, ऊर्जा संरक्षण, विद्युत सुरक्षा तथा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से संबंधित गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने समस्त जनप्रतिनिधियों, उपभोक्ताओं एवं नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता कर राज्य के गौरवशाली 25 वर्षों के उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *