6 आईएफएस अधिकारी हुए वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नत, दो के तबादले

रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (भर्ती) नियम – 1996 के नियम -6 (ए) में उल्लेखित प्रावधानों के तहत 6 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नत किया है। इनकी नई पोस्टिंग नहीं की गई है जिनमें दिपेश कपिल (2022), एस. नवीन कुमार (2022), वेंकटेशा एम.जी. (2022), चन्द्र कुमार अग्रवाल (2022), ऋषभ जैन (2022), विपुल अग्रवाल (2022) शामिल है। वहीं दो स्थानांतरित अफसरों में जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक लघु वनोपज संघ, चंद्र कुमार अग्रवाल उप वन संरक्षक मनेंद्रगढ़ पदस्थ किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *