CG : नहर के पास मिली युवती की सड़ी-गली लाश, 30 जनवरी से थी लापता

गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर नहर किनारे झाड़ियों के पास युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू के अनुसार घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में तेज बदबू आ रही थी। शनिवार सुबह बदबू के स्रोत की तलाश के दौरान ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह 30 जनवरी से बिना बताए घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *