गुढ़ियारी में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

रायपुर।  राजधानी के गुढ़ियारी क्षेत्र में अवैध पिस्टल और मैग्जीन लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुढ़ियारी पुलिस थाना  की टीम को सूचना मिली थी कि CSEB मैदान के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा (29) निवासी तिरंगा चौक, डीडी नगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 50/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। जब्त हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पिस्टल के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *