बीजापुर में नक्सलवाद को खत्म करने शुरू हुआ अभियान

बीजापुर। बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा क्षेत्र में नांवी और कर्रेगुट्टा की पहाडिय़ों से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बड़े नक्सली कैडरों की तलाश और उनका सफाया करना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभियान में हजारो जवान शामिल हैं, जो नांवी और कर्रेगुट्टा पहाडिय़ों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। यह कार्रवाई केंद्र एवं राज्य सरकार के उस लक्ष्य का हिस्सा है, जिसमें मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की योजना बनाई गई है। इससे पहले अप्रैल-मई 2025 में सुरक्षाबलों ने लंबे समय तक ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट चलाकर कर्रेगुट्टा पहाडिय़ों को नक्सल प्रभाव से मुक्त कराया था, इस दौरान 31 नक्सलियों को मार गिराया गया था।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप बस्तर पुलिस तथा रेंज में तैनात सुरक्षाबल बस्तर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं तथा नियमित रूप से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। नक्सल उन्मूलन अभियानों में संलग्न बलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालन से संबंधित संपूर्ण विवरण अभियान पूर्ण होने से पूर्व सार्वजनिक नहीं किए जाते। बस्तर रेंज पुलिस की स्थापित व्यवस्था के अनुसार, अभियानों से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी उचित समय पर अधिकृत रूप से साझा की जाएगी। उन्होने कहा कि सभी संबंधितों से अनुरोध है कि अभियानों से जुड़ी किसी भी प्रकार की अटकलों पर ध्यान न दें तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी अधिकृत सूचना की प्रतीक्षा करें। आप सभी के निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए हम सदैव आभारी हैं

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *