जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर से हैवानित की हदें पार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जंगल में विधवा महिला को अकेला पाकर एक युवक के अंदर का हैवान जाग उठा और फिर महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो नाराज युवक ने महिला से ही कुल्हाड़ी छीनकर उस पर हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला आस्ता थाना क्षेत्र का है।
जरहापाठ निवासी जयपाल राम ने मंगलवार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को मेरी बहन झिबरी बाई (50) घर से बकरी चराने के लिए मुनकूपाठ टोकरी के जंगल में गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। वह अब तक घर ही नहीं लौटी है। इसके बाद पुलिस ने इस केस में जांच शुरू की थी। जयपाल ने बताया था कि झिबरी बाई अपने पति की मौत के बाद से उसके साथ ही रहती थी।
2 दिन बाद मिला शव
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उसी जंगल में पड़ताल की तो झिबरी बाई का शव जंगल में एक झाड़ी के पास मिल गया। पुलिस को जब उसका शव मिला तो उसके शरीर में काफी चोट के निशान थे। सिर में किसी औजार से वार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसी जंगल में और तलाश की तो घटनास्थल से कुछ दू्र में पुलिस को एक कुल्हाड़ी मिल गया। जिस पर खून लगा हुआ था। इस पर पुलिस ने एफएसअल की टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया।
बताया गया की मंगलवार दिन में पता करने पर जब उसका कुछ पता नहीं चला तब पुलिस ने उसके घर के आस-पास लोगों को तैनात कर रखा था। उधर, रात के वक्त सुलेंद्र जब घर पहुंचा तब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ मे सुलेंद्र ने बताया कि 19 फरवरी की दोपहर को वो जंगल में गया था। वहां उसने झिबरी बाई को देखकर सुलेंद्र ने कहा कि वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। इसलिए जबरदस्ती की। मगर वह नहीं मानी। इसलिए गुस्से में आकर पहले उसकी ही कुल्हाडी को छीना। फिर उसी कुल्हाड़ी से उसके सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर वार किया। जिसके कारण उसकी वहीं मौत हो गई थी। आरोपी उसकी हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में डाल दिया था। फिलहाल आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।











