भाजपा में बड़ा फेरबदल! दो जिलों में नई जिला कार्यकारिणी घोषित, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार की रफ्तार तेज हो गई है। प्रदेशभर में लगातार नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही भिंड और छतरपुर जिलों में भी जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।

PunjabKesari

संगठन विस्तार के तहत भिंड जिले में 31 पदाधिकारियों और छतरपुर जिले में 20 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन दोनों जिलों में नई टीम को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनावी रणनीति पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

PunjabKesari

संगठन को मिलेगा नया बूस्ट

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा की ये नियुक्तियां आने वाले चुनावों से पहले संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक संतुलन की रणनीति का हिस्सा हैं। SC मोर्चा और जिला कार्यकारिणी में नए चेहरों को मौका देकर पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का संकेत दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *