Breaking : लाल आतंक को बड़ा झटका, AK-47 के साथ महिला DVCM नक्सली ने किया सरेंडर

कांकेर। बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे उन्मूलन अभियान और पुलिस की ‘पुनर्वास नीति’ को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले में बीते 48 घंटों के भीतर तीसरे बड़े नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। ताजा मामले में, 8 लाख रुपये की इनामी महिला DVCM (डिवीजनल कमेटी मेंबर) मासे बारासा ने पुलिस के आला अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है।

AK-47 के साथ पहुंची पुलिस दफ्तर

आत्मसमर्पण की खास बात यह रही कि महिला नक्सली मासे बारासा अपने साथ एक AK-47 रायफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस लेकर पुलिस के पास पहुंची।

2003 से संगठन में थी सक्रिय

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मासे बारासा पिछले 22 सालों से (वर्ष 2003 से) माओवादी विचारधारा से जुड़ी हुई थी। लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहने के कारण उसे डिवीजनल कमेटी मेंबर जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रही है।

दो दिनों में तीन बड़े सरेंडर

कांकेर में पिछले दो दिनों के भीतर यह तीसरा बड़ा आत्मसमर्पण है। इससे पहले भी दो सक्रिय नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *