Israel-Iran Tension: नए सुप्रीम लीडर के समर्थन में प्रदर्शन के बीच इजरायल का बड़ा हमला

नई दिल्ली। इजरायल ने आज ईरान के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। ये हमले तेहरान, इस्फहान और दक्षिणी ईरान पर किए गए। हमले की घोषणा तब की गई, जब ईरान से नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के समर्थन में हजारों लोग तेहरान के सेंट्रल चौक पर जमा हुए थे। इजरायल की डिफेंस फोर्स ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा, ‘आईडीएफ ने अभी तेहरान, इस्फहान और दक्षिणी ईरान में आतंकी शासन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए हैं।’

मोजतबा बने सुप्रीम लीडर

दरअसल अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर चुना गया। इसके बाद तेहरान एंगहेलाब स्क्वायर में भारी भीड़ उमड़ी। उनके हाथों में मोजतबा की तस्वीरें और ईरानी झंडे थे। ईरान का सुप्रीम लीडर चुनने वाली संस्था ने 56 साल के इस सीक्रेट धर्मगुरु को सुप्रीम लीडर घोषित किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *