डीजे-धुमाल को लेकर प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय, देर रात तक या सार्वजानिक जगहों में बजाना प्रतिबंधित, तय की गई ये समयसीमा…

रायपुर। कोरोना संक्रमण काल के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने के बाद से शहर के मैरिज पैलेस एवं गार्डनो में वृहद संख्या में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संचालकों एवं आयोजकों द्वारा यातायात को बाधित करते हुए मुख्य मार्ग में बारात निकालकर यातायात को बाधित किया जा रहा है।जिसके कारण आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है साथ ही डीजे और धुमाल से निकलने वाले तीव्र ध्वनि के कारण आम नागरिक एवं आसपास के रहवासियों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसके परिणाम स्वरूप यातायात पुलिस रायपुर द्वारा जारी व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर 94791 91234 पर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके आधार पर यातायात पुलिस द्वारा अब तक 35 से अधिक डीजे संचालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

बता दें कि 1 दिन पूर्व ही शहर के डीजे धुमाल संचालकों का यातायात विभाग एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक लेकर बारात आयोजन एवं डीजे संचालन के सम्बन्ध में मोटरयान अधिनियम एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के तहत रात्रि 10: 00 बजे के बाद डीजे धुमाल बजाना पूर्णता प्रतिबंधित रहना एवं कार्यक्रम बुकिंग के बाद नियमानुशार पूर्व अनुमति प्राप्त करने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *