CG ACCIDENT: अवैध रेत उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नदी से अवैध रेत निकालते समय ट्रैक्टर में दबकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय महेंद्र कश्यप ग्राम खैरा-डंगनिया निवासी के रूप में हुई है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा-डंगनिया में रहने वाला महेंद्र कश्यप रोजी-मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम वो ट्रैक्टर लेकर गांव की नदी से रेत निकालने गया था। श्रमिकों ने ट्रैक्टर की ट्राली पर रेत भर दिया। इसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर आ रहा था। इस दौरान नदी से ट्रैक्टर निकालते समय चढ़ाई पर रफ्तार अधिक होने के कारण वह इंजन से गिर गया और ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

श्रमिकों ने इसकी जानकारी महेंद्र के परिजनों को दी। साथ ही सीपत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस पर पुलिस की टीम ने रात में ही शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव का पीएम कराया है। अब पुलिस की टीम युवक के साथियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *