आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और आईजी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आईजी रतनलाल डांगी पर एक SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़ित महिला ने आईपीएस अधिकारी डांगी के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस प्रशासन ने विभागीय जांच भी शुरु की थी। दूसरी तरफ रतनलाल डांगी ने भी महिला पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे। उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया में रतनलाल डांगी के नाम से कुछ अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसके बाद सरकार ने ये कड़ा एक्शन लिया है।

IG Ratan Lal Dangi Suspended: आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित

सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, लेकिन बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। यह कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत की गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *