1 April 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। ऐसे में आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। पूर्णिमा तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 18 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज व्रतादि की पूर्णिमा है। चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और शुभ योगों के कारण कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ताजगी भरा रहने वाला है। आज से डेली योग और ध्यान करने का प्रण लेगें। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगा। समाज में लोगों के बीच आपके कर्मठता और ईमानदारी की तारीफ होगी। आज आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। बच्चों को माता-पिता के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। महिलाएं बिजनेस के लिए कार्य योजना बनायेंगी। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखें।
- शुभ रंग – व्हाइट
- शुभ अंक – 8
वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप नजदीक में ही अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जाएंगे वह अच्छा समय बिताएंगे कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज नया काम शुरू करने की सोचेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कालीग्स से छोटी मोटी अनबन हो सकती है बिना मांगे किसी को भी सलाह देने से बचें। आपको बिजनेस में माता पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे।
- शुभ रंग – पर्पल
- शुभ अंक – 8
मिथुन राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप किसी काम के लिए नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज किसी बड़ी कम्पनी से नया प्रोजेक्ट मिल सकता है आप इस पर धैर्य के साथ पूरी लग्न से कार्य करेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी बहुत बड़े क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी भी तरह के व्यर्थ बहस में पड़ने से बचें साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफहमी लाने से बचना चाहिए।
- शुभ रंग – ऑरेंज
- शुभ अंक – 3
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। किसी काम के लिए की गई आपकी मेहनत आज रंग लायेगी। करियर में नए शुभ अवसर मिलेगा। असंभव सा दिखने वाले किसी काम के पूरे होने पर आपको बहुत सुकून मिलेगा। आज कार्य स्थल पर हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा और मानेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी भरा महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। आपके सभी काम सरलता पूर्वक पूरे होंगे।
- शुभ रंग – ब्लू
- शुभ अंक – 6
सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामना आज पूरी हो सकती है। आज फैमिली के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। आपके चहेते लोग आपके व्यापार में मदद कर सकते हैं। अपने बीजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के साथ समय बिताएंगे, रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज अधिकारियों से अच्छा कॉम्प्लीमेंट मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे।
- शुभ रंग – पीच
- शुभ अंक – 9
कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए कुछ नया क्रिएटिव करेंगे। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। आपके काम में सीनियर्स का पूरा योगदान रहेगा। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी।
- शुभ रंग – ब्लैक
- शुभ अंक – 1
तुला राशि
आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें।
- शुभ रंग – व्हाइट
- शुभ अंक – 8
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं साथ ही शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जाएंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आज आप किसी नए आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। आज आप बिजनेस में पैसे तो लगाएंगे, लेकिन आपको उसका लाभ मिलने में वक्त लगेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, इसका भविष्य में आपको काफी फायदा होगा। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।
- शुभ रंग – मैजेंटा
- शुभ अंक – 6
धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। रिसर्च कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए बेहद सुखद रहेगी। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे और मानेंगे भी। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में नए बदलाव होने के योग बन रहे हैं ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। गृहस्थ जीवन में माहौल संतुलन पूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग – नेवी ब्लू
- शुभ अंक – 6
मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। आज आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
- शुभ रंग – यैलो
- शुभ अंक – 1
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी मिलने से घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। सामाजिक लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी।
- शुभ रंग – पर्पल
- शुभ अंक – 7
मीन राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज काम में पेरेंट्स की मदद मिलने से काम जल्दी ही पूरा होगा। आज आपका सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला ढाला हो सकता है। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाए रखें। आज आपको पैसों के लेन देन से बचना चाहिए। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है।
- शुभ रंग – ब्लू
- शुभ अंक – 4











