रायपुर : श्रीराम परिवार द्वारा पिछले 4 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम गुढ़ियारी में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिवानंद नगर दहीहांडी मैदान के पास से शुरू होकर हनुमान मंदिर पड़ाव होते हुए पुनः दहीहांडी मैदान वापस आएगा।
इस कार्यक्रम के संस्थापक चंद्रशेखर मुरलियार हैं। अध्यक्ष देवेंद्र साहू, उपाध्यक्ष नितेश वर्मा तथा महासचिव चिनु शर्मा हैं।यह कार्यक्रम मुख्य रूप से जस्मीत शर्मा, गौतम शर्मा, कान्हा बजारी, मनीष शर्मा, किशन बजारी एवं राहुल तिवारी के मार्गदर्शन में निकाला जाता है।इस वर्ष यह कार्यक्रम 31 मार्च शाम 6:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण श्री राम दरबार की झांकी एवं श्री राम जी की प्रतिमा रहेगी। रिपोर्टर अंकित शर्मा
2026-04-01

