सैलरी की मांग को लेकर भारी बवाल, कर्मचारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज-2 इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बवाल देखने को मिल रही है। जहां वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन देखते ही देखते इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद पुलिस और कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। आक्रोशित भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे। । इस दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ स्थानों पर गाड़ियों और संपत्ति में तोड़फोड़ तथा पथराव की घटनाएं सामने आईं। हालात बिगड़ने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।  आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कंपनी में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

बता दें कि, कर्मचारी नोएडा की कंपनी में काम करते हैं और काफी समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि, उन्हें 9 से 13 हजार की सैलरी में 10-10 घंटे काम करवाया जाता है, जबकि वे बेहतर वेतन और कार्य समय में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है की 8 घंटे की ड्यूटी हो और सैलरी 20 हजार हो। तीन दिन से मजदूरों की पुलिस और प्रशासन से बातचीत चल रही थी लेकिन आज अचानक से मजदूर उग्र हुए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

वहीं हालात बिगड़ते देख डीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाइश देते हुए आश्वासन दिया की उनकी सैलरी से जुड़ी सभी समस्याएं सुलझा ली जाएंगी। हंगामे के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *