2026-04-14

Google Analytics —— Meta Pixel
Skip to content
Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। पूरी घटना अभनपुर-राजिम मार्ग पर बजरंग पुर के पास की बताई जा रही है।
जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आपस में जबरदस्त भिड़ंत से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के बजरंग पुर के पास बन रहे टोल नाका का बताया जा रहा है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मृतकों की शिनाख्त में शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी तेज थी कि कि दुर्घटना के बाद ट्रक और डंपर के सामने का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में गाड़ी में फंसे शवों को पुलिस ने बड़ी कठिनाई के साथ बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।