नक्सलियों ने की पुलिस कैंप पर फायरिंग, STF जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर

सुकमा: माओवादियों ने सामवार की देर शाम पुलिस कैंप पर फायरिंग की है। नक्सलियों की गोली का जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में STF के एक जवान के घायल होने की खबर है। जवान को मामूली चोटें आई है। वहीं कई नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है। हालांकि इस मुठभेड़ पर अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पोटकपल्ली में नया कैंप खोला गया है। क्षेत्र में भारी सुरक्षा के बीच सड़क बनाने का कार्य भी चल रहा है। इस फायरिंग को नक्सलियों की बौखलाहट के रूप में देखा जा रहा हैं। वहीं इस मुठभेड़ में कई माओवादियों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। मुठभेड़ के बाद सुकमा SP सुनील शर्मा कैंप पहुंचे। संवेदनशील क्षेत्र होने और नेटवर्क नहीं मिलने के कारण संपर्क में दिक्कत होती है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *