सेप्टिक टैंक में मिला रिटायर्ड प्यून का शव

बालोद। सेप्टिक टैंक में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. बिजली विभाग का सेवानिवृत्त प्यून पिछले पांच महीने से लापता था. जानकारी के अनुसार, बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला में रहने वाले बिजली विभाग से सेवानिवृत्त 63 वर्षीय महेश राम साहू 23 सितंबर से लापता थे, जिनकी गुमशुदगी रिपोर्ट बालोद थाने में दर्ज कराई थी. मंगलवार शाम मृतक के बेटे ने सेप्टिक टैंक के ऊपर लगे ढक्कर को खोला तो अंदर किसी के लाश होने का अहसास हुआ.

 

पुलिस को सूचना दी गई. इस पर पहुंची पुलिस की टीम ने लाश को बाहर निकालने के लिए सेप्टिक टैंक तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाया, जिसके जरिए लाश को बाहर निकाला गया. इस बीच दुर्ग से फारेंसिक टीम भी पहुंच गई थी. कंकाल में तब्दील हो चुकी लाश की पहचान कपड़े से परिजनों ने की. पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *