कांग्रेस राज में महिलाओ में दहशत,खुलेआम हो रही लूट का शिकार – भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्य्क्ष शालिनी राजपूत ने राजधानी की सड़कों पर सरेआम बढ़ती लूट की वारदातों पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार से राजधानी नहीं सम्हल रही है। यह सरकार प्रदेश में कानून का राज क्या चलायेगी। तीन साल से छत्तीसगढ़ में जंगल राज चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न्यायधानी में जब न्याय की बात करते हैं, उसी दौरान एक नाबालिग की हत्या हो जाती है। कांग्रेस के विधायक ही इस मामले में कांग्रेस के ही नेता पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग उठाते हैं। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ और राजधानी को लूट, हत्या, बलात्कार की बस्ती, न्यायधानी को कांग्रेसी गैंगवार का अड्डा बनाकर रख दिया है।

 

शालिनी राजपूत ने कहा कि राजधानी के राजातालाब इलाके में एक महिला को राह चलते लूट का शिकार बना या गया और इसके साथ ही कचहरी चौक के पास डीकेएस अस्पताल के वॉर्ड ब्वॉय को लूटा गया। यह वारदातें कांग्रेस सरकार के कानून के राज और स्मॉर्ट पुलिसिंग के दावों की कलई खोलने पर्याप्त हैं। राजधानी में जब अपराधी तत्वों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है तब प्रदेश के हालात का सहज अंदाज लगाया जा सकता है। राजधानी सहित प्रदेश भर में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गई है। महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य का हर व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर रहा है। पुलिस को कानून व्यवस्था सम्हालने से रोककर बदलापुर की राजनीति के तहत विरोधियों के उत्पीड़न के काम पर लगा दिया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *