हुक्काबार में पुलिस की पड़ी रेड, हुक्का पॉट सहित अन्य सामग्री जब्त…

राजनांदगाव। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में हुक्का बारों पर लगाए प्रतिबंध के बावजूद भी राजनांदगांव शहर के होटल रैलिस में अवैध रूप से निकोटीन युक्त पदार्थ का उपयोग कर हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की है और हुक्का जब्त किया है।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर जिले में लगातार अवैध गांजा,सट्टा,जुआ और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के बीच स्थित रैलिस होटल में निकोटीन युक्त पदार्थ का उपयोग कर हुक्का पिलाने की मुखबिर से सूचना पर होटल रैलिस में रेड कार्यवाही किया।

जिसमें रूम नंबर 205 में वहां के मैनेजर द्वारा 3 लोगों को अवैध रूप से निकोटिन युक्त पदार्थ। जिसमें कई प्रकार के फ्लेवर युक्त को उपलब्ध कर पिला रहे थे तथा नीचे बने हालो में करीबन 5-6 लोगों को बिठाकर हुक्का उपलब्ध कराकर पिलाया जा रहा था. पुलिस द्वारा पूछताछ में होटल मैनेजर द्वारा कोई भी वैघ कागज उपलब्ध नहीं कराया गया इस पर पुलिस ने कार्यवाही की है। अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने पर मौके से 6 नग हुक्का पौट,हुक्का जलाने हेतु 1 नग हिटर,एक डिब्बा में 6 अलग अलग प्रकार का हुक्का फ्लेवर जब्त कर उचित कार्यवाही की गयी हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *