अब सफर होगा आसान: आज से शुरू होंगी दो नई “अमृत भारत ट्रेनें” जानें रुट और कितना लगेगा किराया…

उत्तर भारत से महाराष्ट्र की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ी सौगात लेकर आया है। 28 अप्रैल को अयोध्या धाम और बनारस से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया जाएगा। ये ट्रेनें कम किराए में वंदे भारत जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेंगी, जिससे लंबी दूरी का सफर किफायती और आरामदायक हो जाएग

बनारस और अयोध्या से मुंबई-पुणे रूट पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से न केवल वेटिंग लिस्ट की समस्या कम होगी, बल्कि मध्यम वर्गीय यात्रियों को कम खर्च में हाई-स्पीड और आधुनिक कोच में यात्रा करने का मौका मिलेगा। IRCTC के विशेष ऑफर के तहत अभी टिकट बुक करने पर 20 प्रतिशत की छूट भी मिल रही है।

ट्रेनों का रूट और समय

  1. बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत (ट्रेन सं. 02531)
    यह ट्रेन 28 अप्रैल को शाम 16.45 बजे बनारस से रवाना होगी। यह प्रयागराज जंक्शन, झांसी, बीना, रानी कमलापति (भोपाल) और इटारसी होते हुए अगले दिन देर रात 00.55 बजे हडपसर पहुंचेगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 11 जनरल और 8 स्लीपर कोच शामिल हैं।

2. अयोध्या धाम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (ट्रेन सं. 02212)
यह ट्रेन शाम 16.45 बजे अयोध्या धाम से प्रस्थान करेगी। इसका रूट सुल्तानपुर, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नाशिक रोड और कल्याण होते हुए मुंबई के एलटीटी (LTT) तक जाएगा। यह ट्रेन रात 21.05 बजे मुंबई पहुंचेगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *