छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, लगभग 3 लाख 80 हजार छात्र देंगे परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। 2 मार्च से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हुई. वहीं आज यानी 3 मार्च से 10वीं CG बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। पहला पेपर आज हिंदी विशिष्ट का है। वहीं ये परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 9.15 से दोपहर 12.15 बजे तक रखा गया है। 2 साल बाद परीक्षार्थी ऑफलाइन मोड पर एग्जाम दिलाएंगे।

प्रदेश भर से लगभग 3 लाख 80 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश भर में 6, 743 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *