CG TRANSFER BAN : छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पर ब्रेक!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ा आदेश जारी कर दिया है। अब जनगणना 2027 से जुड़े कर्मचारियों का ट्रांसफर फिलहाल रोक दिया गया है।

सरकार साफ कर चुकी है कि जब तक जनगणना का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक फील्ड में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को इधर-उधर नहीं किया जाएगा।

हालांकि, अगर कोई बहुत जरूरी स्थिति बनती है तो सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी से ही ट्रांसफर संभव होगा। यानी अब ट्रांसफर के लिए सीधे CM लेवल की अनुमति जरूरी होगी।

दरअसल, जनगणना 2027 का पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों की गिनती और लिस्टिंग होगी। इसके बाद फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना का दूसरा चरण होगा।

सरकार का मानना है कि अगर इस दौरान कर्मचारियों का ट्रांसफर होता रहा, तो पूरा काम प्रभावित हो सकता है। इसलिए यह सख्त फैसला लिया गया है ताकि जनगणना बिना रुकावट पूरी हो सके।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *