हाथियों का आतंक जारी…जंगली हाथी के कुचलने से एक ग्रामीण की मौत

रायगढ़: धरमजयगढ़ वनपरिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जंगली हाथियों के द्वारा लगातार उत्पात मचाते हुए ग्रामीणों के घरों व फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। धरमजयगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेडरमार निवासी दिलीप हलदार (53) को जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया है। घटना बीती रात 11 बजे की बताई जा रही हैं।

वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल के डीएफओ अभिषेक जवकात का कहना है कि वन विभाग के द्वारा हाथी और मानव के बीच द्वंद को रोकने के लिए कई तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। नियमित पेट्रोलिंग की जाती है, निरंतर हाथियों की निगरानी की जा रही है, जिससे जंगली हाथियों की आमद की खबरों से ग्रामीणों को अलर्ट किया जाता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *