जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार रात राशन गोदाम में आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें निकलती देख लोगों ने पुलिस और मालिक को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक के अनुसार आग से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है।
जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव में स्कूल चौक पर बंसी लाल देवांगन की राशन दुकान है। उसके पीछे ही दो मंजिला राशन गोदाम बना हुआ है। गुरुवार रात अचानक गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपए का राशन और सामान जलकर खाक हो चुका था।










