प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त और समृद्ध बनाना ही हमारा संकल्प – सीएम साय

रायपुर। बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहभागिता कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और सरकार की योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ सेवा, सुशासन और विकास के पथ पर चलते हुए प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त और समृद्ध बनाना ही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *