रायपुर: कर्नाटक के दांदेली जिले में छत्तीसगढ़ की युवती की एक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर कन्नड़ के दांदेली जिले के बीरमपाली के पास देविका साइकिल चला रही थी। इस दौरान वह पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा दांदेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन का है। देविका मेडिकल की छात्र थी और धारवाड़ में एक सेमिनार में भाग लेने पहुंची थी. छुट्टी के चलते धारवाड़ से दांदेली आई थी। देविका अपने दोस्तों के साथ दांदेली में हिडन वैली होमस्टे में रुकी थी। इस दौरान वह साइकिल चलाते समय पेड़ से टकरा गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और नाक से खून बहने लगा। देखते ही देखते युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद शव को दांदेली सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।










