क्लर्क के घर में घुसकर डाक्टर ने की मारपीट

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की महिला क्लर्क ने डॉक्टर को अपनी कुतिया का पिल्ला देने का वादा किया। कुतिया का पिल्ला होने पर डॉक्टर उसे मांगने आ गया। पिल्ला छोटा होने पर क्लर्क ने बाद में देने की बात कही। इस पर डाक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उनकी बेटी से भी मारपीट की। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। मंगला चौक में रहने वाली कांति प्रधान गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में क्लर्क हैं। एक साल पहले उन्होंने डा. राजवीर से कुतिया खरीदा था।

डाक्टर और क्लर्क के बीच एक पिल्ला देने का मौखिक अनुबंध था। कुतिया का पिल्ला होने पर गुस्र्वार की सुबह नौ बजे डाक्टर अपने दो साथियों के साथ क्लर्क के घर आए। उन्होंने बातचीत के बाद कुत्ते का पिल्ला मांगा। इस पर क्लर्क ने बच्चा छोटा होने की बात कहते हुए 8-10 दिन बाद लेकर जाने के लिए कहा। डॉक्टर अपने दो साथियों के साथ फिर से क्लर्क के घर आए। क्लर्क ने उन्हें एक दिन पहले कही बात को दोहराया। इस पर डाक्टर और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। इस बीच क्लर्क की बेटी आयुषी बीच-बचाव के लिए आई। डॉक्टर और उसके साथियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट से आहत मां-बेटी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *