परीक्षाएं खत्म होने पर घूमने निकले नाबालिकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 युवक की मौके पर मौत, 4 घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के नया रायपुर जाने वाले छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज से तेज रफ्तार कार नीचे गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।वही 4 नाबालिग गंभीर रूप से घायल है।

आपको बता दे कि वाहन चालक युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय अंकुश शोभवनी की घटना में मौके पर ही मौत हो गयी। सभी कार सवार युवक महावीर नगर और माना निवासी थे।

वही जानकारी के अनुसार मृतक अंकुश KPS स्कूल में 11 वी का छात्र था। सभी दोस्त परसो परीक्षा खत्म होने के बाद कल सुबह घर से पोहा नाश्ता करने एक कार में सवार होकर निकले थे। कार श्रीयंत्र पाल की माता के नाम पर दर्ज है ।

घायल नाबालिग युवक
1) आर्या देवांगन 17 साल, महावीर नगर

2) अर्पित झा,17 साल, महावीर नगर

3) प्रशांत झा,17 साल, महावीर नगर

4) श्रीयंत्र पाल,16 साल, माना कैंप

5) असीम उर्फ रमनी हलधर, माना कैम्प (फरार चालक)

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *