नागपुर,गोंदिया रूट पर 7 से 13 मार्च तक 10 ट्रेनें निरस्त;राजनांदगांव और कलमना के बीच होगा तीसरी लाइन का काम

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव और कलमना के बीच तुमसर रोड रेलवे स्टेशन में तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 7 से 13 मार्च तक इस रूट में चलने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे के अफसरों ने बताया कि नागपुर रेल मंडल के तुमसर रोड रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने नॉन इंटरलॉकिंग का काम 6 से 09 मार्च तक चलेगा। काम होने के बाद सभी गाड़ियां समय पर चलेंगी। रेल प्रशासन ने विकास कार्यों में आम जनता से सहयोग की अपेक्षा के साथ यात्रा बाधित होने के लिए खेद जताया है।

रद्द होने वाली ट्रेनें
7 से 13 मार्च तक दुर्ग से चलने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7 से 13 मार्च तक गोंदिया से चलने वाली 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7 से 13 मार्च तक ईतवारी से चलने वाली 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7 से 13 मार्च तक गोंदिया से चलने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
9 से 12 मार्च तक तुमसर रोड से चलने वाली 07811 तुमसर रोड-तिरोडी डेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
9 से 12 मार्च तक तिरोड़ी से चलने वाली 07812 तिरोडी-तुमसर रोड डेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 12 मार्च तक बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 12 मार्च तक इतवारी से चलने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 12 मार्च तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।
8 से 11 मार्च, 2022 तक गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *