भाटापारा स्टेशन पर रेलवे का ‘महा-अभियान’: सघन टिकट चेकिंग में धरे गए 342 यात्री, रेलवे ने वसूला 2 लाख से अधिक का जुर्माना…

छत्तीसगढ़। रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को भाटापारा रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्लेटफार्म और ट्रेनों में जांच के दौरान लगभग 193 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनसे कुल 1,56,025 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं 91 यात्रियों से अनियमित टिकट के मामले में 48,895 रुपये और 21 यात्रियों से अधिक सामान (लगेज) के लिए 2,100 रुपये वसूले गए। इसके अलावा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 37 यात्रियों पर भी कार्रवाई करते हुए 3,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।में कुल 342 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे रेलवे को 2,07,720 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अभियान में एसीएम, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक सहित 16 टिकट चेकिंग स्टाफ और 2 आरपीएफ जवान शामिल रहे। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि बिना टिकट यात्रा और स्टेशन परिसर में अनुशासनहीनता पर रोक लगाई जा सके।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *