ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार का आयोजन, 14 किसानों को मिला डिजिटल किसान किताब…..

रायपुर: राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोण्डागांव जिले के केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धनोरा में तहसील कार्यालय के सामने विकासखण्ड स्तरीय क्लस्टर शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष केशकाल नंदनी पोटाई, जिला पंचायत सदस्य  कपिल कान्त नाग, जनपद सदस्य  नमिता जैन सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस क्लस्टर शिविर में ग्राम कोरकोटी, खालेवेदी, चुड़ावा, बदवर, करमरी, बेलगांव, हिचका, सिलमड़ी कोठोड़ी, धनोरा, धुरवापारा, सुकबेड़ा, आचलापारा, कर्रारमेटा, भाटगांव, सवाला, बनियागांव एवं सिलाटी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 14 किसानों को डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई। इसके साथ ही 6 वनाधिकार खसरा, 1 वनाधिकार पुस्तिका, 1 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, 4 जाति प्रमाण पत्र, 4 आय प्रमाण पत्र तथा 5 निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 8 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई तथा 9 जॉब कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 आयुष्मान कार्ड एवं 6 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। खाद्य विभाग ने 3 राशन कार्ड वितरित किए, वहीं उद्यान विभाग द्वारा 10 पौधों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 1 अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *