CG BREAKING : एक ही परिवार के 4 शव! दुर्ग में खौफनाक मामला

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उनके दो बच्चे मृत अवस्था में पाए गए।

मृत बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब 10 और 13 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं

फिलहाल परिवार ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *