AISHWARYA PANDIT RAID : रायपुर में बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर छापा

रायपुर. रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर Aishwarya Pandit के घर पुलिस ने छापा मारा है, जहां से कथित चोरी का सामान बरामद किया गया है। फिलहाल गायिका फरार बताई जा रही हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

मामले की शुरुआत पति तपन देव की शिकायत से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान ऐश्वर्या अपने पति के घर का सामान लेकर चली गई थीं। पहले सेजबहार थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस ने कई बार उनके निवास पर दबिश दी, लेकिन वह हर बार नहीं मिलीं। बुधवार को दोबारा छापेमारी में पुलिस ने घर से कथित चोरी का सामान जब्त किया, जिसमें सोने-चांदी के जेवर और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मामला लगभग 11 लाख रुपये की संपत्ति चोरी से जुड़ा है। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार सिंगर की तलाश जारी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *