अपने घर के पास बेच रहा था गांजा, आरोपित गिरफ्तार

रायपुर। गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम देवरी में एक व्यक्ति अपने घर के पास गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना धरसींवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर बातचीत करने की कोशिश करने पर वह भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुनील पांडे निवासी निवासी धरसींवा रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुनील पांडे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 147/22 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – सुनील पांडे पिता कांशी प्रसाद पांडे उम्र 42 साल निवासी वार्ड नंबर 16 देवरी थाना धरसींवा रायपुर।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *