बजट को लेकर पूर्व सीएम रमन, पूर्व मंत्री बृजमोहन और अजय ने दी अपनी प्रतिक्रिया

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। वहीं बजट प्रस्तुत करने के बाद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। मंत्रीद्वय अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बजट सिर्फ खानापूर्ति है। किसी भी वर्ग को संतुष्ट करने में सरकार नाकाम रही है। पूंजीगत व्यय पर ध्यान नहीं दिया गया है। सरकार किसानों की बात करती है लेकिन किसानों को लेकर कोई भी दूर दृष्टि बजट में दिखाई नहीं दे रही है। नक्सलवाद के उन्मूलन को लेकर भी कोई भी योजना सरकार ने नहीं बनाई है।

बजट पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा सरकार का बजट बिना आत्मा के शरीर, बिना पानी के नदी, बिना ऊंचाई के पहाड़, और फुले हुए गुब्बारे जैसा है जिसमें न दूरदर्शिता है ना ही विज़न है। महिलाओं, बेरोजगारों,किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों, बेटियों के लिए इस बजट में सिवाय निराशा के कुछ नहीं है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *